हमीरपुर, जुलाई 8 -- भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के मौहर गांव में नौ माह पूर्व हुई आत्महत्या के मामले में मृतका के पिता की याचिका पर अदालत के आदेश से पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के मकरंदपुर के मजरा रूरा निवासी संतराम ने अदालत को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री अर्चना का विवाह 25 अप्रैल 2012 को सुमेरपुर थानाक्षेत्र मौहर गांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। उसने हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुरालीजन और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिसमें पुत्री ने बताया कि एक लाख नकद एवं एक बाइक की मांग की जा रही है। अगर वह नहीं दिया गया तो उसे प्रताड़ित करेंगे। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री के ससुर ने खेत गिरवी रखने के लि...