कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बसावनपुर मजरा बम्हरौली निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2025 की सुबह वह बाइक से दूध दुहाने जा रहा था। परसखी के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं। उसका कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़ लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया था। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सोनू पटेल निवासी अहिरारा के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...