बदायूं, मई 31 -- अदालत में तारीख करने आए एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक को स्थानीय लोगों ने हमलावरों से बचाया। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी का है। यहां एक युवक अदालत में तारीख करने के लिए आया था। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उसके साथ हाथापाई करते रहे। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौक...