आगरा, अप्रैल 13 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 24 व 25 अप्रैल को अदालतों में अवकाश घोषित किया गया है। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक के मुताबिक हाईकोर्ट से प्राप्त पत्र के आलोक में 24 अप्रैल तथा 25 अप्रैल का अवकाश घोषित किया गया है। इन तिथियों के स्थान पर 27 जून (चतुर्थ शनिवार) तथा 25 जुलाई (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक अधिष्ठान आगरा के समस्त न्यायालय/कार्यालय यथावत खुलेंगे और कार्य करेंगे। उन्होंने आदेश की प्रतिलिपि सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ता संघों आदि को सूचित करने के निर्देश दिए। बता दें कि न्यायिक अधिकारियों की खेलकूद प्रतियोगिता की वजह से अदालतों में दो दिन अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 25 व 26 अप्रैल को 44 वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...