नई दिल्ली, फरवरी 25 -- अदालतों में कितने मामले लंबित हैं और कैसे भ्रष्टाचार जैसी समस्या न्यायपालिका में भी पैर पसार रही है। इस संबंध में 8वीं क्लास के बच्चे पढ़ेंगे। NCERT ने नागरिक शास्त्र के सिलेबस में न्यायपालिका को लेकर जो चैप्टर शामिल किया है, उसमें इन चीजों का जिक्र है। छात्र अपनी सिविक्स यानी नागरिक शास्त्र की किताब में पढ़ेंगे कि भ्रष्टाचार कैसे न्यायपालिका पर असर डालता है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर अदालतों में केस लंबित होने और जजों की संख्या कम होने की चुनौती जैसी चीजें भी उनके अध्ययन का हिस्सा होंगी। पहले भी नागरिक शास्त्र में छात्रों को न्यायपालिका के बारे में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब इसमें काफी संशोधन हुए हैं। नए पाठ का नाम 'हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका' रखा गया है। NCERT ने अब नए अकादमिक वर्ष के लिए जो पुस्तक रिलीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.