अदालतों के निर्णयों को निडरता से आम जन तक पहुंचा रहे विधि संवाददाता: न्यायमूर्ति
लखनऊ, अप्रैल 6 -- न्यायपालिका और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में विधि संवाददाताओं की भूमिका अहम है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की अवध बार एसोसिएशन ने सोमवार को कानूनी पत्रकार के रूप में कार्यरत सदस्य अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजन रॉय ने कहा कि विधि संवाददाता, अदालतों के निर्णयों और आदेशों को सच्चाई,निडरता और सकारात्मकता से आम जनता तक पहुंचाने के लिए सराहना के पात्र हैं। वे हमारी न्यायिक प्रणाली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अभिन्न भूमिका निभाते हैं। अवध बार परिसर स्थित पिक्चर गैलरी में दोपहर 1:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजन रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह का समापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा 'अटल' की आरे से दिए गए धन्यवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.