अदाणी समूह को डेटा सेंटर के लिए समानांतर बिजली लाइसेंस देने की तैयारी, विरोध भी शुरू
लखनऊ, अगस्त 13 -- यूपी के नोएडा में डाटा सेंटर के लिए अदाणी समूह को समानांतर विद्युत लाइसेंस देने की तैयारी है। नियामक आयोग ने अदाणी समूह का प्रस्ताव स्वीकार करके एक महीने में आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन सामने आते ही राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद और संघर्ष समिति ने इसे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की वित्तीय सेहत और उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होने का तर्क देते हुए इस पर ऐतराज जताया है। इसे पिछले दरवाजे से निजीकरण की कोशिश भी बताया है।नियामक आयोग ने प्रस्ताव स्वीकार किया अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने नोएडा स्थित डाटा सेंटर पार्क में बिजली आपूर्ति के लिए समानांतर वितरण लाइसेंस के लिए नियामक आयोग में अर्जी दी थी। नियामक आयोग ने परीक्षण के बाद अर्जी स्वीकारते हुए इस मसौदे को विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.