हजारीबाग, फरवरी 24 -- बड़कागांव /हजारीबाग प्रतिनिधि अदाणी फाउंडेशन की ओर से टीबी पोषक आहार वितरण कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 80 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य मरीजों के उपचार व शीघ्र स्वस्थ होने की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करना था। शिविर का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजू प्रभा की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अंजू प्रभा ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव के उपाय एवं उपचार अवधि में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान टीबी जागरुकता, सावधानियों व पोषण संबंधी मार्गदर्शन से संबंधित सूचना-पत्र भी मरीजों के बीच वितरित किए गए, ताकि दी गई जानकारियों को वे व्यवहार में ला सकें। सभी लाभार्थियों को समय पर उपस्थित होकर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.