अदाणी गैस कंपनी का स्टाफ बताकर खाते से उड़ाए 1.97 लाख रुपये
अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में अदाणी गैस कंपनी का स्टाफ बताकर शातिरों ने खाते से लाखों रुपए पार कर लिए। मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज देख पीड़ित दंग रह गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।मानसरोवर कॉलोनी निवासी विनय शर्मा ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनके मोबाइल पर बीते 25 सितंबर को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अदाणी गैस कंपनी का कर्मचारी बताया और कुछ जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड और कैनरा बैंक खाते से दो बार में 1.97 लाख रुपए पार कर दिए। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 25 मोबाइल पर खाते से रुपए कटने का मैसेज देख विनय के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में बैंक अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.