नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात परियोजना के लिए 10 वर्ष का समुद्री सेवाओं का ठेका मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में प्रवेश किया है और अपने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं के दायरे का विस्तार किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह ठेका एपीएसईजेड की अनुषंगी कंपनी (स्टेप-डाउन) अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफजेडसीओ को अर्जेंटीना स्थित मेरिडियन ग्रुप के साथ एक संघ के जरिये दिया गया है। यह ठेका सदर्न एनर्जी एसए (सेसा) द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के बाद मिला है। यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच अडानी को मिला इस गैस का ठेका, 10 साल के लिए है काम यह भी पढ़ें- आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, अडानी ग्रुप म...