गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अंतर्गत विकसित हो रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास 20 मई के बाद कभी भी हो सकता है। शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होने की संभावना है। गीडा को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 20 से 30 मई के बीच मिल सकता है। धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेश आने से गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

अदाणी की योजना अदाणी की ओर से प्रस्तावित योजना के अनुसार करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली यह फैक्ट्री धुरियापार चीनी मिल परिसर के पास लगभग 46 एकड़ जमीन दी गई है। फैक्ट्री शुरू होने के बाद करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना ह...