मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर। अदलहाट में जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। बरेंव, गरौंडी, इब्राहिमपुर, समदपुर, चकईपुर, बड़भुईली, भुईली खास, पथरौरा,बिसौरा खुर्द, गौरही,मूसेपुर और श्रुतिहार सहित आसपास के गांवों में महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत रखा।व्रती महिलाओं ने दिनभर अन्न-जल का त्याग कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी और भगवान जीमूतवाहन की पूजा की। कई स्थानों पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन सामग्री अर्पित कर संतान के मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत पूज...