मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा के अदलहाट मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को बेलहर स्थित मंडल अध्यक्ष के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि मौर्य ने कार्यकर्ताओं से डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएं। मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों को सरल एप पर समय से अपलोड करने का आग्रह किया।इस यह भी पढ़ें- भाजपा ने बूथ सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.