मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। अदलहाट स्थित धान क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए धान का उठान न किए जाने से खरीद प्रभावित हो गई है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) अमित कुमार पाण्डेय ने सोमवार को क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में धान की बोरियां देख नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रबंधक पीसीएफ को तत्काल उठान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। क्रय केंद्र पर अबतक 306 किसानों से 11,586 कुंतल धान की खरीद की गई है। इसमें 8,990 कुंतल धान का उठान हो पाया है। वहीं शेष 2596 कुंतल धान गोदाम में जगह न होने से बाहर खुले में प्लास्टिक से ढंक कर रखा गया है। धान का उठान न होने और केंद्र पर खाली बोरे के अभाव के कारण खरीद प्रक्रिया ठप हो गई है। इसके चलते गरौड़ी के पनारू, चकईपुर के ओम प्रकाश, कल्लू सिंह, गौरही के देवानंद पटेल, सोमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.