मधुबनी, अप्रैल 6 -- लखनौर, निप्र। आर एस थाना के अदलपुर में रविवार की रात राम सीता विवाह का स्वयंवर नाटक कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय कलाकारों ने राजा जनक जी के दरबार में वीर योद्धा के द्वारा धनुष तोड़कर राम जानकी विवाह कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति की गई। धार्मिक कार्यक्रम से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया। लोगों की भीड़ धार्मिक आस्था का जीता-जागता उदाहरण प्रस्तुत कर रहा था। स्थानीय कलाकार उमेश कामत ने राजा दशरथ, विश्वनाथ ठाकुर ने राजा जनक, कृष्ण कुमार ने राम, बजरंगी कुमार ने सीता तथा सोहन कुमार ने लक्ष्मण की भूमिका के शानदार प्रस्तुति को लोगों ने काफी सराहना की। वार्ड पार्षद रामसागर महतो ने कहा कि यहां 75 वर्षों से अष्टयाम महासंकीर्तन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इससे मुहल्ले में शांति एवं भाईचारे के वातावरण से एक दुसरे के ...