अदलपुर में कार से 453लीटर शराब बरामद
दरभंगा, जुलाई 12 -- दरभंगा। भालपट्टी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के क्रम में अदलपुर माली टोला में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। हालांकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा। शराब से भरा कार्टन गाड़ी के अंदर बोरे में भरकर रखा था। गाड़ी से 1510 बोतल में कुल 453 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देख चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़कर भाग गया। बरामद शराब को लेकर गाड़ी के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कटेया में देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,तीन फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.