अदलपुर बड़ी शीतला माता का दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
मिर्जापुर, मार्च 25 -- चुनार,मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने बड़ी शीतला माता का माता कालरात्रि के स्वरूप का दर्शन पूजन आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मां का गेंदा,गुलाब, अड़हुल आदि फूलों से भव्य श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया। दर्शन पूजन करने के लिए मिर्जापुर जनपद के अलावा वाराणसी, जौनपुर, भदोही,चंदौली सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कोने कोने से हजारों कि संख्या में पहुंचे। गंगा स्नान करने के पश्चात डलिया में नारियल, चुनरी,मालाफुल,लाचीदाना, बेसन लड्डू,पेड़ा आदि प्रसाद लेकर मां के दर्शन लिए कतार में खड़े होकर जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंच कर मत्था टेक कर अपनी मनोकामना पूरी की। गर्भगृह में मौजूद पुजारी ने श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराए। मंगलवार आधी रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.