अदलपुरा-शीतला धाम सड़क बनाने के लिए प्रदर्शन
मिर्जापुर, जून 13 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा से शीतला धाम जाने वाला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा गिट्टी भस्सी डाल कर छोड़ दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि बड़ी शीतला धाम में जपपद सहित वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र ही नहीं बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से हजारों कि संख्या में भक्त दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं। मां के प्रति अटूट आस्था रखने वाले कुछ श्रद्धालु पदयात्रा तो कुछ दंडवत मुद्रा में भी पहुंचते हैं। बाइक,कार आदि वाहनों से अपने परिवार बच्चों के साथ आते हैं, जिन्हें सोलिंग डालकर छोड़ी गई सड़क पर चलने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को ठोकर खाकर मां के धाम में पहुंचना पड़ रहा है। पिछले वर्ष नवंबर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.