अदरो जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के राजा बिठा थाना क्षेत्र अंतर्गत अदरो जंगल में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ साथ पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। मृतक की पहचान बड़तल्ली गांव निवासी सूर्या पहाड़िया (51) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते रविवार से ही लापता था और परिवार वाले लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
शव की खोज जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक शव पर पड़ी। शव पूरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना राजाबिठा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.