मऊ, मार्च 28 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। अदरी नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व चेयरमैन और उनके परिजनों द्वारा संविदाकर्मी की पिटाई के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि, ईओ समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। कोपागंज थाना अंतर्गत के अदरी नगर पंचायत स्थित एमआरएफ बाग रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खंभा फाउंडेशन बनाया गया था। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शनिवार को दोपहर बारह बजे पूर्व चेयरमैन पति अन्य लोगों के साथ पहुंचकर फाउंडेशन को काट कर तोड़ रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही अदरी नगर पंचायत कार्यालय के निर्देश पर संविदाकर्मी संजीत यादव और कलामुद्दीन रोकने का प्रयास किए। इस...