हापुड़, मई 10 -- पिलखुवा। साठा चौरासी क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेता विकास तोमर भी शोभायात्रा में शामिल हुए और महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। विकास तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलें देश के युवा उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का प्रण भ...