लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज एक बार फिर आईपीएल के मैदान पर अदब के साथ आक्रामकता का तड़का लगाने को बेकरार हैं। टीम के धुरंधर बल्लेबाज दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। पिछले सीजन में इन दिग्गजों ने चौके-छक्कों की बारिश कर एलएसजी के लिए अपनी उपयोगिता साबित की। ऋषभ पंत, एडम मार्करम, मार्श, निकोलस पूरन और बदोनी जब फार्म में होते हैं तो इन पर अंकुश लगाना विरोधी टीमों के लिए मुश्किल हो जाता है।पंत और पूरन को रोकना मुश्किलकप्तान ऋषभ पंत का पिछला प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पंत ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले और 269 रन बनाए थे। इनका अधिकतम स्कोर 118 था। पिछले सत्र में वह बड़ा धमाका नहीं कर सके, लेकिन इस बार वह दमदार प्रदर्शन को तैयार हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.17 का रहा। उनके ...