कानपुर, जुलाई 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय सीआईएससीई साउथ जोन शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 154 और बालिका वर्ग में 66 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छह राउंड तक चली प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अधिकतर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीतिका जौहरी ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आरव कुमार सिंह प्रथम, दक्ष सुराना द्वितीय, विनायक त्रिपाठी तृतीय और शाश्वत सिंह चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में अथर्व सोनवानी ने पहला, यश बाजपेई ने दूसरा, दक्ष पालीवाल ने तीसरा और दीपांक कटियार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अथर्व ग...