आगरा, मई 31 -- उत्तराखंड में हुई 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आगरा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। फ्रेशर वर्ग में अथर्व राज नेगम, वैष्णवी सोनी और शिवम त्यागी ने स्वर्ण पदक जीते। विराज सिंह, अक्षिता गुप्ता और ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने रजत पदक और प्रणव शर्मा और विधांश ने कांस्य पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया। संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कोच शिवम गुप्ता और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडो में हर्षवर्धन और आदित्य ने बरेली का ...