अथर्व राज, वैष्णवी,, शिवम त्यागी ने जीते स्वर्ण पदक
आगरा, जून 6 -- 29 से 31 मई तक हल्द्वानी (उत्तराखंड) में हुई 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। अकादमी के कोच शिवम गुप्ता ने ने बताया कि खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य पदक जीते। अथर्व राज नेगम, वैष्णवी सोनी, शिवम त्यागी ने स्वर्ण पदक, विराज सिंह, अक्षिता गुप्ता, ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने रजत पदक और प्रणव शर्मा, ऐश्वर्या प्रभा राज, विद्यांश ने कांस्य पदक जीते। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को समाजसेवी डॉ. महेश चौधरी, मनीषा चौहान ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.