चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ऐचवारा गांव के रहने वाले विष्णुदत्त द्विवेदी ने दक्षिण भारत के वैदिक अध्ययन केंद्र धर्मगिरी तिरुपति में आयोजित वेंकटेश्वर वेद-शास्त्र-आगम विद्वत्सद: के तहत अथर्ववेद मूलांत परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर धर्मनगरी चित्रकूट का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ सनातन वैदिक परंपरा का मान भी बढ़ाया है। यह परीक्षा करीब सात वर्ष में एक बार आयोजित होती है। जिसमें देश भर से करीब एक हजार से अधिक वैदिक विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसकी प्रथम परीक्षा ही अत्यंत कठिन होती है। प्रारंभिक परीक्षा को उत्तीर्ण न करने वाले विद्यार्थी को आगे होने वाली पांच दिन की मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर नहीं मिलता। परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए वैदिक परंपरा के अनेक गूढ़ ग्रंथों का गहन अध्यय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.