उन्नाव, सितम्बर 3 -- कानपुर। उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी की ओर से तीसरी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो अकादमियों से करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर के कक्षा पांच के छात्र आरुष गुप्ता निवासी ब्रह्मनगर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह आराध्या जिवेन्द्र, तनिष्क, अथर्व, इशांत अवस्थी ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। इस उपलब्धि पर कमेटी के सदस्य सौरभ सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...