औरैया, जून 9 -- औरैया, संवाददाता। जिला प्रोबेशन विभाग के प्रयासों से इटावा से रेस्क्यू किए गए दो बच्चों को उनके जैविक माता-पिता से मिलवा दिया गया। मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी की मौजूदगी में दोनों बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन इटावा द्वारा दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। बच्चों के औरैया जनपद के सहार विकासखंड स्थित ग्राम घेरा मुरड़िया का निवासी होने की जानकारी मिलने पर उन्हें चाइल्ड हेल्प लाइन औरैया के सुपुर्द किया गया। इसके बाद चार दिसंबर 2025 को दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- पैदा होते ही गुम हो गया नवजात, दो साल बाद 'यशोदा' की गोद में मिला; चौंकाने वाला खुलासा बाल कल्याण समिति के आदेश...