कन्नौज, मई 9 -- डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित मेंहदीघाट अन्त्योष्टि स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में भारी अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। घाट तक जाने वाली सीढ़ियों, मुख्य बांध और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान से सफाई व्यवस्था और लगाए गए सफाई कर्मियों के संबंध में जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

अन्त्योष्टि स्थल का निर्माण कार्य निरीक्षण में यह भी सामने आया कि वर्ष 2022-23 में करीब 24.23 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत अन्त्योष्टि स्थल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं कराया गया है। वहीं सांसद निधि से पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य भी बदहाल स्थिति में मिले। विश्रामालय और चबूतरे जर्जर पाए गए, जबकि परिसर में प्रकाश ...