नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली प्रमुख अमित झा राजधानी सहित देशभर में रेलवे द्वारा की जाने वाली पार्सल बुकिंग को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा अध्ययन कराया गया है। अध्ययन कर रही टीम ने दिल्ली क्षेत्र के तीन पार्सल कार्यालय (नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन) का दौरा कर वहां होने वाली समस्याएं चिन्हित की हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि पार्सल केन्द्र को न केवल अत्याधुनिक बनाने की आवश्यकता है बल्कि सेवाओं को डिजिटल करना होगा ताकि पार्सल बुकिंग सेवा आसान बन सके। दिल्ली के स्टेशनों पर किए गए अध्ययन में टीम ने पाया कि पार्सल सेवा केन्द्र तक पहुंचने का रास्ता दूर है। कई स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग काउंटर शेड या हैंडलिंग एरिया से काफी दूर होते हैं। ग्राहकों को पहले एक जगह पर बुकिंग पूरी करनी होती है और फिर भे...