औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला गॉदियानगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत निर्माणाधीन चन्द्रशेखर आजाद पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पार्क निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नगर पंचायत के जेई हरनाम सिंह यादव के साथ चेयरमेन प्रतिनिधि अखिलेश चक ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुंड, टीन शेड और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं बैठने के लिए सीमेंट की सीटें भी पहुंच गई हैं, जिन्हें लगाने का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान पार्क में सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि पार्क में कुंड के चार...