रांची, अप्रैल 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो देशभर में ख्यात रांची का केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ साईकेट्री), कांके जल्द ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए संस्थान में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट की शुरुआत की जा रही है। इसके साथ ही सीआईपी परिसर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त 500 बेड का नया अस्प्ताल भी बनाया जाएगा। बता दें कि सीआईपी, रांची के उन्नयन को लेकर निदेशक डॉ विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव पर सहमति के बाद इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। जल्द ही 500 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।बता दें कि फिलहाल सीआईपी में न्यूरोलॉजी, न्यूरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.