अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सिंचाई खंड का नया कार्यालय
उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। नहर विभाग के सिंचाई खंड के नए कार्यालय का काम तेजी से कराया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओां से लैस नए कार्यालय के निर्माण से कर्मियों व फरियादियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कई दशक पुराने सिंचाई खंड के नए कार्यालय निर्माण के लिए एक वर्ष पहले शासन की ओर से 4.5 करोड़ का बजट जारी हुआ था। भूमि पूजन के बाद कार्यालय निर्माण की जद में करीब छोटे बड़े करीब दो दर्जन पेड़ों की नीलामी कराई गई थी। सिंचाई खंड एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया के बाद कार्यालय के बेसमेंट का काम शुरू हुआ था। जो लगभग पूरा हो चुका है। नए कार्यालय के निर्माण का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बताया कि नया भवन आधुनिक तकनीकि से लैस होगा। इसमें कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कक्ष, मीटिंग हॉल, रिकार्ड, पेयजल व पार्किंग सहित अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.