खगडि़या, अप्रैल 20 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मेघौना में जिला परिषद मद से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने किया। इधर जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद कहा कि लगभग 1500 से अधिक पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने हेतु कंप्यूटर, टेबल, कुर्सी, पंखा एवं पोडियम सहित आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने स्वयं शिक्षा प्राप्त की, आज उसी विद्यालय के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। यह भी पढ़ें- रामकृष्ण सिंकू ने लाखों का उपयोगी पुस्तकें किया दान उन्होंने कहा कि शिक्षा के क...