बरेली, अगस्त 31 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग स्थित यूसील प्रयोगशाला के नए और आधुनिक रूप का रविवार को उद्घाटन हुआ। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने प्रत्यक्ष व आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने ऑनलाइन लैब का शुभारंभ किया। एएनआरएफ की ओर से मिले अनुदान से लैब में कई अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि लैब की सुविधा विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों व छात्रों को भी शोध के लिए मिलेगी। इससे शोध कार्यों को नई दिशा मिलेगी। ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर एडवांस्ड मैटेरियल्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध करेंगे...