धनबाद, अप्रैल 13 -- सदर अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर अपनी दक्षता साबित की है। मुकुंदा निवासी 43 वर्षीय दिनेश कुमार महतो दोपहिया वाहन चलाते समय अचानक एक कुत्ता पहिये के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने जांच की। इसमें जटिल फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फ्रैक्चर की स्थिति को देखते हुए और ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की मदद से सर्जरी की योजना बनाई गई। डॉक्टरों ने मिनिमली इनवेसिव प्लेटिंग तकनीक अपनाने का निर्णय लिया। इससे कम चीरा लगाकर सटीक ऑपरेशन संभव हो सका। यह जटिल सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ मुकेश प्रसाद और सर्जन डॉ आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.