अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक मशीन का उद्घाटन, अब बिना बड़े चीरे के होंगे जटिल ऑपरेशन
बिजनौर, मई 14 -- जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित हुआ। महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में पहली बार अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक मशीन की स्थापना की गई है। इस नई सुविधा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा ऑपरेशन थिएटर में फीता काटकर किया गया। नई मशीन का उद्घाटन सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी और जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अतिथियों ने मशीन की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और चिकित्सकों से इसके तकनीकी फायदों पर चर्चा की। अब संबंधित मरीजों को बड़े शहरों के चक्करों से मुक्ति मिलेगी। अब तक बिजनौर के मरीजों को दूरबीन विधि से सर्जरी कराने के लिए मेरठ, दिल्ली या अन्य बड़े शहरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.