अत्याधुनिक लाइटनिंग डिटेक्शन सिस्टम से लैस हुआ इंजीनियरिंग कॉलेज
बांदा, सितम्बर 4 -- अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अत्याधुनिक राष्ट्रव्यापी लाइटनिंग डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना की गई। इस प्रणाली से बुंदेलखंड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने संबंधी वास्तविक समय की सूचनाएं जियो-पोर्टल 'भुवन' के जरिए संबंधित संस्थाओं तक पहुँचाई जाती हैं। इस प्रणाली के स्थापित होने से एकत्रित होने वाला डाटा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अतर्रा तथा इसरो द्वारा संयुक्त अध्ययन के लिए उपलब्ध रहेगा, जिसका उपयोग पृथ्वी एवं जलवायु विज्ञान क्षेत्र में इसरो के साथ मिलकर शोध कार्यों में किया जा सकेगा। संस्थान निदेशक प्रो.(दीपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि को कॉलेज के लिए गौरव का विषय बताया। कहा कि इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीक से जुड़कर शोध कार्य करने का अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.