रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक फसल सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक 'प्लांट ब्रीडिंग मॉलेक्यूलर प्रयोगशाला' की स्थापना की गई है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने इस प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि यह प्रयोगशाला कृषि शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पारंपरिक पादप प्रजनन (प्लांट ब्रीडिंग) को मॉलेक्यूलर विज्ञान से जोड़कर कृषि सुधार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे किसानों, उद्योग जगत और समाज को सीधा लाभ मिलेगा। यह प्रयोगशाला जलवायु-अनुकूल फसल प्रौद्योगिकियों के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाएगी।उद्घाटन समारोह में निदेशक अनुसंधान डॉ. पीके सिंह, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. डीके शाही सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हि...