मेरठ, अप्रैल 13 -- गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में रविवार को स्तन गांठों की निशान रहित सर्जरी की लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन किया गया। देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता रही। मुख्य सर्जन डॉ. सुधि ए. कांबोज ने प्रतिभागियों के समक्ष दो जटिल मामलों का सफल लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस नई तकनीक में एक विशेष मशीन एवं पेन प्रोब के माध्यम से अल्ट्रासाउंड गाइडेंस में स्तन में एक छोटे से छिद्र द्वारा सभी गांठों को एक ही सिटिंग में निकाला जा सकता है। इस प्रक्रिया में कोई निशान नहीं रहता है। बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूटिमा हॉस्पिटल इस सुविधा को प्रदान करने वाला पहला एवं एकमात्र केंद्र है।सेमिनार में डॉ. उषा शर्मा, डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. ईशा, डॉ. शरद कुमार, डॉ. धीरज बलियान, डॉ. उमंग मित्तल, डॉ. ...