रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर फॉर आयरन एंड स्टील (आरडीसीआईएस) ने सामग्री विश्लेषण की क्षमताओं को विस्तार देते हुए एक उन्नत गीली रासायनिक प्रयोगशाला की शुरुआत की है। अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन आरडीसीआईएस के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर ने किया। नई प्रयोगशाला इस्पात उद्योग में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के व्यापक और सटीक विश्लेषण के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से अब कोयला और कोक में फास्फोरस, क्लोरीन, सल्फर एवं राख का अत्यंत सटीक विश्लेषण संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, यहां लौह अयस्क, स्लैग और इस्पात निर्माण प्रक्रिया से निकलने वाले विभिन्न उप-उत्पादों के रासायनिक परीक्षण की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस अवसर पर संस्थान के सभी मुख्य महाप्रबंधक, समूह प्रमुख, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.