बक्सर, अगस्त 6 -- समीक्षा कृषि से संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रशिक्षण, परिभ्रमण के दौरान उत्कृष्ट संस्थानों से पत्राचार करें फोटो संख्या 17 कैप्शन- गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के आत्मशासी परिषद की बैठक में भाग लेती डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में धान की पैदावार बेहतर होती है। पिछले कुछ समय से मानसून भी साथ दे रहा है। किसान धान की रोपनी में लगे हुए। किसानों को अत्याधुनिक खेती से समृद्ध बनाया जाये, इसी को देखते डीएम साहिला ने कृषि से संबंधित सभी विभागों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसमें आत्मा परियोजना, उर्वरक, पशुपालन, विद्युत विभाग सहित उद्योग केंद्र से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के प्रमुख विषय साथ ही कार्य में लापरवाही करने वाले अधिका...