अत्याधुनिक कक्षाओं और प्रयोगशाला में पढ़ेंगे कृषि संकाय के छात्र
बरेली, जुलाई 4 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कृषि संकाय के छात्र नए सत्र से नवनिर्मित भवन में शिक्षण कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कृषि संकाय के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका औपचारिक लोकार्पण इसी माह के तीसरे सप्ताह में किया जा सकता है। विश्वविद्यालय परिसर में कृषि संकाय की कक्षाओं को शुरू हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस सत्र से कक्षाओं को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। नवनिर्मित भवन में आधुनिक संसाधनों से युक्त कक्षाएं और प्रयोगशालाएं होंगी, जो लर्निंग बाय डूइंग मॉडल पर आधारित शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2026-27 से कीट विज्ञान (एंटोमोलॉजी) तथा पादप रोग विज्ञान (प्लांट पैथोलॉजी) में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.