अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर को शुरू करने की प्रक्रिया एक महीना टली
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के लिए इंतजार एक महीना और बढ़ गया है। चार अस्पतालों में बनकर तैयार हो चुकी मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को शुरू करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ओटी का शुभारंभ नहीं हो पाएगा। जिले में संयुक्त जिला अस्पताल में तीन और महिला अस्पताल में दो, लोनी 50 बेड अस्पताल और मुरादनगर सीएचसी पर एक-एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन रहा है। सभी ओटी 3.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही हैं। इसका भुगतान भी कार्यदायी संस्था को हो चुका है। मॉड्यूलर ओटी निर्माण का जिम्मा यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपी सिडको) को दिया गया है। उन्होंने मोहन इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, बरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.