अत्याचार निवारण योजना के 42 मामलों को मिली मंजूरी
औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण योजना के तहत जनपद के 42 मामलों में आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय स्वीकृति एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्राप्त प्रकरणों पर 29 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण योजना के अंतर्गत कुल 42 प्रस्तावों पर विचार किया गया। यह भी पढ़ें- पात्रों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.