अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की जरूरत : तहजीबुल
रांची, जून 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोहर्रम के मौके पर रविवार को कांके गढ़ हुसिर में जिक्र ए इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। मजलिस को संबोधित करते हुए जाफरिया मस्जिद के इमाम मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि शिया और सुन्नी दोनों एक ही अल्लाह, एक ही रसूल और एक ही कुरआन पर इमान रखते हैं। इसलिए, मुसलमानों के बीच किसी प्रकार के भेदभाव और विभाजन की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक शक्तियां अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए मुसलमानों को विभिन्न वर्गों में बांटने का प्रयास करती हैं, जबकि इस्लाम एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- अषाढ़ा में अली अकबर की याद में निकला अलम व ताबूत मौलाना ने कहा कि हम यज़ीदियत का नहीं, बल्कि हजरत इमाम हुसैन और उनकी महान कुर्बानियों का ज़िक्र करते हैं। इमाम हुसैन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.