नोएडा, जून 1 -- दनकौर, संवाददाता। देवटा गांव निवासी कैंटीन संचालक की मौत के मामले में परिजनों ने इत्तफाकिया सूचना दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अत्यधिक शराब का सेवन करने से कैंटीन संचालक की मौत हुई थी। दनकौर कोतवाल मनोज कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों के हवाले बताया कि प्रमोद भाटी अत्यधिक शराब का सेवन करता था। लगातार शराब का सेवन करने के कारण ही उसने काम धंधा छोड़ दिया था। घर वाले उसकी हरकतों से परेशान थे। शनिवार की रात भी उसने बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया। इसके कारण वह बेहोश हो गया और सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़ा। जिस घर के सामने वह मृत पाया गया, उस घर के मालिक ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने भी परिजनों को सूचना दी। मृतक से परिजन इतने परेशान थे कि घंटे बाद भी वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। आखिर पुलिस ने सबका पंचनाम...