अत्यधिक शराब पीने से युवक की मौत
रांची, मई 12 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेतरी टोली स्थित हंसराज वाधवा मैदान के समीप 22 वर्षीय युवक सुनील मुंडा की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील मुंडा तेतरी टोली में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने इसकी सूचना नामकुम पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो सुनील मुंडा का शव अंदर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अत्यधिक शराब सेवन से मौत होने संबंधी आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार की मौत, पोस्टमार्टम नहीं पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.