हाजीपुर, जून 23 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत में लगातार बढ़ोत्तरी होने से बिजली कटौती जारी है। तापमान बढ़ने के साथ जिले में बिजली की भी खपत बढ़ गई है। भीषण उमसभरी गर्मी से 132-33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र से जुड़े 33 केवी फीडरों के जरिए बिजली की खपत बढ़कर 130 मेगावाट हो गई है। यह भी पढ़ें- अत्यधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों के पास लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर बिजली की खपत और समस्या खपत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्र के लोगों को हो रही है। रात को सर्वाधिक परेशानी लोकल फॉल्ट और केबल जलने के कारण होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में भी केबल जलने एवं लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ी है। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल्दी की इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाजीपुर शहर के जिन ट्रांसफामर्रों...