खगडि़या, जून 14 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसम भवन में रविवार को शारदीय (खरीफ) अभियान 2026 के तहत गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला-सह-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गोगरी प्रमुख अशोक कुमार पंत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, वार्ड पार्षद राकेश कुमार, बीआरसी अध्यक्ष अमर सिंह, आत्मा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कृषि समन्वयक रामपाल सिंह और प्रगतिशील किसान नीलम देवी एवं ललिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित कृषि अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ मौसम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्त...